बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में आग लगने से मीडिया कर्मी का हुआ हजारों का नुकसान।

आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र के गांव लीलौर सहसा के मीडिया कर्मी के घर के पास भूसे में आग लग गई जिसमें हजारों का सामान राख हो गया एक गाय भी गम्भीर रूप से झुलस गई।लीलौर के आशीष शर्मा मीडिया कर्मी है। सोमवार को उनके भूसे के बोंगे में मोहल्ले के कुछ शैतान बच्चों ने आग लगा दी। कुछ ही देर में आग उग्र हो गई। आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के लोग दौड पडे इसी बीच फायर ब्रिगेड को फोन लगाया पर फोन नहीं लगा ‌ ।…

पीलीभीत: जिलाधिकारी द्वारा जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।

पीलीभीत :जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे की आज संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया गया। उक्त रैली पुराने अस्पताल से होते हुए खकरा, मोहल्ला डालचन्द व कोतवाली तक जायेगी। जनपद में 01 मार्च से 31 मार्च के मध्य संचालित होने वाले संचारी व दस्तक अभियान की द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा साफ सफाई, फोगिंग, दवाईयों का छिडकाव के साथ साथ जागरूकता अभियान संचालित किया जायेगा तथा लोगों को संचारी रोगों से बचाव सम्बन्धित उपायों के प्रति…

पीलीभीत : प्रदेश स्तर पर जनपद को प्राप्त हुई 11वीं रैंक-जिलाधिकारी।

पीलीभीत जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा जनपद में विभिन्न विभागों के अन्तर्गत संचालित विकास/निर्माण कार्यों व विभिन्न लाभपरक संचालित योजनाओं की नियमित समीक्षा बैठकों के परिणाम स्वरूप प्रगति की जा रही है। शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा के उपरान्त विगत माहों में जारी की प्रदेश स्तर रैंक में इस वार जनपद को जनवरी माह में 11वीं रैंक प्राप्त हुई है। जबकि इससे पूर्व माह दिसम्बर में 17वीं रैंक प्राप्त हुई थी। जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रदेश स्तरीय रैंक में नियमित सुधार किया जा रहा है। सितम्बर माह में…

बरेली – आँवला तहसील क्षेत्र में सिंह कोचिंग सेंटर अतरछेडी पर हुई शब्दार्थ प्रतियोगिता ।

आँवला – आँवला तहसील क्षेत्र के गांव अतरछेड़ी में दिनांक 1 मार्च 2021 दिन सोमवार के लिए सिंह कोचिंग सेंटर अतरछेड़ी आँवला में अंग्रेजी शब्दार्थ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें टीम A ब टीम Bमे 2 घंटे का अंग्रेजीशब्दअर्थ के द्वारा वाद विवाद का कार्यक्रम चला।इस उपरांत टीम Aने टीम B को 10-7 के अंतर से हराकर जीत हासिलकी।जिसमें टीम कप्तान नीरज चौहान के साथअंजली सिंह ,कोमल सिंह ,ज्योति सिंह ,अनन्या,आराध्या ,कुमारी सोनम , सुप्रिया सिंह,दिव्यांशी ,पायल ,दीपांशी ,किरण ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया । इस प्रतियोगिता का संचालन…

प्रयागराज: विशेष मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

प्रयागराज: सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने बताया है कि चल रहे विशेष मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत सोमवार को सम्भागीय परिवहन कार्यालय प्रयागराज में स्कूली वाहनों में बच्चियों की सुरक्षा एवं सम्मान के दृष्टिगत स्कूल वाहन आॅपरेटर्स की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्कूली वाहनों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिये गये। बस आॅपरेटरों को निर्देशित किया गया कि वे सभी चालकों को लाइसेंस एवं चरित्र सत्यापन आवश्य करायें। इसके साथ ही साथ ऐसे वाहन जिनमें लड़किया भी आते है, उनमें…

डिण्डोरी: चलानी कार्यवाही से मचा टैक्सी संचालकों में हड़कंप

शहपुरा पुलिस अधीक्षक डिण्डोरी संजय सिंह के निर्देशन में यातायात प्रभारी राहुल तिवारी ने शहपुरा बाजार के दिन ताबड़तोड़ चलानी कार्यवाही की जिससे अवैध टैक्सी संचालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई,यातायात प्रभारी राहुल तिवारी के अनुसार नगर के उमरिया तिराहा और मानिकपुर तिराहे में चलानी कार्यवाही की गई जिसमें 35 छोटे बड़े वाहनों के चालान कटे गए जिसमे 12000 के लगभग समन सुल्क प्राप्त हुआ साथ ही यातायात प्रभारी के द्वारा सभी वाहन चालकों को यातायात संबंधी नियमो की जानकारी दी गई इसके अलावा सड़क में यदि कोई दुर्घटना…

प्रयागराज-जिलाधिकारी ने संगम क्षेत्र में वर्ष पर्यंत सुविधा के दृष्टिगत ली बैठक। सेना की भूमि को छोड़कर अन्य भूमि पर मूलभूत अवसंरचना विकसित करने पर हुई चर्चा।

प्रयागराज-माघ मेले के समापन के पश्चात संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं तीर्थयात्रियों की वर्ष पर्यंत सुविधा के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री भानु चंद्र गोस्वामी ने मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आई ट्रिपल सी सभागार में आज बैठक ली। सभी विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में उन्होंने मेला प्राधिकरण द्वारा वर्ष पर्यंत किए जाने वाले कार्यों की कार्य योजना बनाने के निर्देश देते हुए संगम क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से तैयार करने को कहा। इस संदर्भ में उन्होंने अक्षयवट मार्ग तथा संगम अपर मार्ग पर वर्ष पर्यंत बिजली, पानी, सुरक्षा की दृष्टि से…

फर्रुखाबाद: संचारी रोगों के प्रति जागरूकता के लिए जिलाधिकारी ने झंडी दिखाकर रवाना की वाहन रैली

जिले में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण माह व दस्तक अभियान का शुभारंभ करते हुये डीएम मानवेन्द्र सिंह ने एक रैली को झंडी दिखाई। संचारी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू हुई यह वाहन रैली कलक्ट्रेट व मसेनी बाग लकूला होते हुए डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय पर समाप्त हुई | जिले में 1 मार्च से शुरू हो चुका संचारी रोग नियंत्रण माह 31 मार्च तक चलेगा।जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि हम सभी को संचारी रोगों पर नियंत्रण करने के लिए प्रभावी कदम उठाने होंगे जिससे जिला…

मैनपुरी: खुले स्कूल टीका लगाकर बच्चो का हुआ स्वागत

मैनपुरी: शासन के आदेश से कोविड 19 के कारण 13 मार्च 2020 से बच्चो के लिए बन्द चल रहे स्कूल कोविड के दिशा निर्देशों को देते हुए प्राथमिक स्तर कक्षा 1 से 5 के लिए खोल दिये गए जिसमें दिवसानुसार कक्षाओं के 50 प्रतिशत बच्चो के साथ संचालन होना है, आज इस प्रथम दिवस पर कन्या प्राथमिक विद्यालय नाहिली प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह , सहायक अध्यापिका भावना यादव व दीपका रानी ने विद्यालय को सजाया व बच्चों के विद्यालय आगमन पर उनको टीका लगाकर फूल बरसाते हुए मिठाई खिला कर भव्य…

मैनपुरी: कुपोषण मुक्त मैनपुरी के लिए सभी अधिकारी करें पहल- जिलाधिकारी

मैनपुरी। कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए शासन और प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी के तहत रविवार को जिला पोषण समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम ने सभी अधिकारियों को जिले को कुपोषण से मुक्त करने के लिए पहल करने के लिए कहा। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी गोद लिए गांव में तीन मार्च को भ्रमण करें। वे कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की सेहत के बारे में जानकारी करें। साथ ही अपने सामने लक्षित बच्चों, गर्भवती महिलाओं, किशोरियों के स्वास्थ्य…

जालौन: युवक ने घर मे घुस कर की अश्लील हरकत

जालौन: रात में सोती हुई महिला के साथ मोहल्ले के ही युवक ने घर मे घुस कर की अश्लील हरकत दरअसल मामला जनपद जालौन के कोंच कोतवाली के अंतर्गत मुहल्ला मालवीय नगर का है जहां मोहल्ले की रहने वाली सरोज पांचाल रविवार की समय करीब रात्रि एक बजे अपने घर पर सो रहीं थी तभी मुहल्ले का ही रहने वाला युवक शिवम वर्मा घर की कच्ची दीवार फांदकर चारपाई पर आकर बैठ गया और अश्लील हरकत करने लगा तभी महिला की आँख खुल गयी और चिल्लाने लगी तभी चीखने की…

कासगंज: गंजडुंडवारा में प्रिंटिंग शॉप का हुआ भव्य उद्घाटन

कासगंज: गंजडुंडवारा में गायत्री प्रेस का उद्घाटन आज करने आए मोहनपुर के चेयरमैन सुभाष शाक्य और सपा नेता राजारामपुर के पूर्व चेयरमैन सत्यवान शाक्य ( संतन भैया). इन लोगों ने फीता काटकर यहां उद्घाटन प्रेस की शुरुआत कराई. यहां क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अपनी और उपस्थित दर्ज कराई. संवाददाता : गौरव बाबू शाक्य

जालौन: भूसे की तरह सवारियां भरकर हाईवे पर दौड़ रहे आपे दे रहे दुर्घटना को निमंत्रण

जालौन: कालपी से भोगनीपुर को चलने वाले खटारा आपे जिसमे कम से कम १५सवारियां भूसा की तरह भरी जाती हैं दो तीन लटक भी जाती हैं बैखोफ चालक नेशनल हाईवे पर फर्राटा भरता कच्चा धुआं उगलत चला जाता है इनको शायद कोई ट्राफिक पुलिस य किसी का भय नहीं ।पर ताजुब्ब होता है कि जरा सी कमी पर टू व्हीलर का चालान ठोकने वाले देश की जनता की जान को सुरक्षित रखने वाले रहनुमाओं को ये डग्गामार वाहन क्यों नहीं दिखाई देते। शायद इन डग्गामार मौत के चालकों ने जिम्मेदारों…

जौनपुर:स्थानीय कस्बे के तखागंज बाजार में चल रहे श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के तखागंज बाजार में चल रहे सप्तदिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास परमपूज्य संत उमादास महराज ने शिव चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य अपने सत्कर्मों से ही महान बनता है। प्रत्येक मनुष्य को मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखते हुए कोई भी कार्य करना चाहिए जिससे कि समाज व राष्ट्र का भला हो। कथा के द्वितीय दिवस का शुभारंभ कथा व्यास पूज्य उमादास जी महाराज के माल्यार्पण करने के पश्चात प्रारम्भ हुआ। अंत मे प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान मुख्य…

पीलीभीत :बच्चे की दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम।

पीलीभीत :तहसील कलीनगर के ग्राम मैनाकोट के निवासी राजपाल का सात बर्षीय पुत्र अपने घर में खेल रहा था खेलते खेलते बालक घर से बाहर आ गया घर से सटे खटीमा मार्ग पर आ पहुंचा की अचानक खटीमा की तरफ से तेज गति से आ रही मोटर साइकिल ने बालक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बालक बुरी तरह घायल हो गया जिसे मौके पर मौजूद लोगो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधोटांडा लाया गया जिसे डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया और ग्राम वासियों की मदद…

बदलापुर/जौनपुर: स्थानीय कस्बे के तखागंज बाजार में रविवार को श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा माँ काली मंदिर

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के तखागंज बाजार में रविवार को श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा माँ काली मंदिर तखागंज बाजार से निकालकर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्रवचन स्थल पर आकर सम्पन्न हुई। पुष्पक विमान स्वरूप रथ पर विराजे भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता जानकी व हनुमान जी का भव्य शोभायात्रा पूरे भक्तिमय माहौल में निकाली गयीं, जो नगर के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।इसके उपरांत कथा स्थल पर पूर्वांचल के विख्यात कथा व्यास स्वामी उमादास जी महाराज ने श्रीराम कथा का अमृत वर्षा कर लोगों को भाव-विभोर कर दिया।इस…

इटावा: स्वयं सहायता समूह के द्वारा आँगनबाड़ी केन्द्र पर घी और दूध वितरण किया गया

इटावा : जिला के विकासखण्ड़ बसरेहर की ग्राम पंचायत कल्यानपुर राहिन में कल्याणकारी स्वयं सहायता एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा गर्भवती महिलाओं को दूध और घी वितरण किया गया. और साथी ही छः साल के बच्चों को दूध का पैकेट और 3 साल के बच्चों को घी और दूध वितरण किया गया. कल्याणकारी स्वयं सहायता समूह के द्वारा आँगनबाड़ी केन्द्र पर घी और दूध वितरण किया गया. कल्याणकारी सहायता समूह की अध्यक्ष रेखा शाक्य ने बताया कि पिछले महीने में बच्चों को राशन वितरण किया गया और रेखा शाक्य…

इटावा:कोरोना काल के बाद सरकारी स्कूल खुलने के बाद बच्चों का स्वागत.

इटावा के विकासखण्ड़ बसरेहर की ग्राम पंचायत कल्यानपुर राहिन में बने सरकारी प्राथमिक पाठशाला कोरोना काल के बाद आज दिनांक 1/03/2021को खोला गया इस विधालय में आये बच्चों ने सबसे पहले माता सरस्वती की पूजा की उसके बाद स्कूल के सहायक शिक्षक ने बच्चों को माल्यापर्ण और तिलक लगाकर स्वागत किया लेकिन विधालय के प्रधानाचार्य इस मौके पर नही दिखाई दिये स्कूल के बच्चों का कहना है कि बड़े सर महीने में एक से दो बार ही स्कूल आते है जब ही आते तभी अपनी उपस्थिति रजिस्टर में करके चले…

जौनपुर:नहर में लावारिस लड़की की लाश मिलने से मचा हडकंप

खुटहन जौनपुर: खुटहन थाना क्षेत्र के मरहट में पुल के पास नहर में आज अज्ञात एक लड़की का शव मिलने से प्रशासनिक विभाग में हडकंप मच गया, अभी तक लाश की शिनाख्त नहीं हो पायी हैं ,मौके पर पहुँचे पुलिस टीम ने बाडी को‌ निकालकर पोस्ट मार्डम के लिए भेज दिया , तथा जांच पड़ताल में जुट गयी हैं।

इटावा:पूर्व रक्षामंत्री मा0मुलायम सिंह यादव के जीवन कार्यकाल को लेकर अनन्त कथा का आयोजन

इटावा, जनपद इटावा ब्लॉक बसरेहर के ग्राम पंचायत नीवासई गाँव मे पूर्व रक्षामंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय मुलायम सिंह यादव जी के जीवन कार्यकाल को लेकर ग्राम पंचायत नीवासई में उनके जीवन से जुड़ी अनन्त कथा का आयोजन दिनांक 28/02/2021 दिन रविवार दोपहर 2 वजे से साम 5 बजे तक किया गया । इस कर्यक्रम में मौजूद मुख्य अथिति तेजप्रताप यादव पूर्व सांसद लोक सभा मैनपुरी ने फीता काटकर आयोजन का शुभारंभ किया इस कार्यक्रम मे बिशिष्ट अथिति जगराम आचार्य जी,सिपाही राम,वी एल गुप्ता ,नेत्रपाल सिंह पूर्व सैनिक,कुलदीप यादव,विवेक प्रधान,राकेश…