10 साल पहले हॉलीवुड फिल्म में इस बॉलीवुड एक्टर ने निभाया छोटा सा रोल, आज भी उससे कमाते हैं पैसा

बॉलीवुड एक्टर अली फजल अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. वो अपने किरदार को इतनी शिद्दत से निभाते हैं कि हर कोई उनका फैन हो जाता है. अली फजल बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. उनकी दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है. उन्होंने इसके अलावा कई और प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है. अली ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने एक चाइनीज फिल्म में भी काम किया था. इस फिल्म के लिए उन्हें अच्छी खासी रकम मिली थी. इसके साथ ही उन्होंने फास्ट एंड फ्यूरियस 7 को लेकर भी एक खुलासा किया. वो आज भी इस फिल्म से पैसे कमाते हैं.