फर्रुखाबाद में साध चैरिटेबल क्लिनिक का उद्घाटन, निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 19 जुलाई को

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2026 साध समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में साध चैरिटेबल क्लिनिक का उद्घाटन समारोह एवं निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 19 जुलाई 2026 (रविवार) को किया जाएगा। यह शिविर साध चैरिटेबल क्लिनिक, 2/91, साहेबगंज हरचन्द्र राय (खटकपुरा गली के सामने), फर्रुखाबाद में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में डा. प्रदीप कुमार टोप्पो (आई सर्जन), डा. मनीष त्रिपाठी (आई फिजिशियन) एवं उनकी टीम मरीजों की आंखों की जांच करेगी। शिविर के दौरान मरीजों की आंखों का निःशुल्क परीक्षण किया जाएगा। जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे तथा मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी पूरी तरह निःशुल्क कराए जाएंगे।

आयोजकों ने सभी मरीजों से अनुरोध किया है कि वे अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लेकर आएं, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया में सुविधा हो सके।

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि जल्द ही साध चैरिटेबल क्लिनिक में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा ओपीडी (OPD), एक्स-रे, ईसीजी (ECG), लैब टेस्ट, अल्ट्रासाउंड तथा डायलिसिस जैसी स्वास्थ्य सेवाएं भी शुरू की जाएंगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

कार्यक्रम के दौरान दिवंगत समाजसेवी डॉ. रजनी सरीन की आत्मा की शांति के लिए उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से निःशुल्क नेत्र शिविर का लाभ उठाने और जरूरतमंद मरीजों तक इसकी जानकारी पहुंचाने की अपील की। संपर्क के लिए आयोजकों ने विभिन्न मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं।

Leave a Comment