एकता कपूर की फिल्म से होगा गोविंदा के बेटे का डेब्यू

एकता कपूर अपनी अगली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘हीरो की हॉररइन’ को अमर बुटाला के साथ प्रोड्यूस कर रही हैं। इसके निर्देशक साजिद खान होंगे। इस फिल्म के जरिए गोविंदा और सुनीता आहूजा का बेटा यशवर्धन बॉलीवुड में कदम रखेगा। जानिए, इस फिल्म में कौन हीरोइन हैं? यशवर्धन के अलावा फिल्म की स्टार कास्ट में कौन-कौन हैं? और यह कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यशवर्धन आहूजा के साथ इस फिल्म में नितांशी गोयल लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। साथ ही इस फिल्म में सुनीता आहूजा यानी गोविंदा की पत्नी भी नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म ‘हीरो की हॉररइन’ में जेमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा जैसे कई कलाकार भी दिखाई देंगे।
फिल्म में हॉरर, रोमांस और ह्यूमर का मेल देखने को मिलेगा। यशवर्धन आहूजा और नितांशी गोयल की यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी साझा की है। फिल्म ‘हीरो की हॉररइन’ 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसे शोभा कपूर, एकता कपूर और अमर बुटाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Leave a Comment