क्या यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM?

उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी इकाई में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया के बीच सूत्रों का दावा है कि राज्य को नया उप मुख्यमंत्री मिल सकता है. सूत्रों की मानें तो इस रेस में पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति का नाम रेस में सबसे आगे है.

जानकारी के मुताबिक यूपी बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होगा. मंत्रिमंडल में 6 नए लोग शामिल हो सकते हैं. यूपी सरकार में अभी 54 मंत्री हैं और कुल 60 बनाए जा सकते हैं.

सूत्रों के अनुसार कुछ मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है. मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार में समाजवादी पार्टी के बागियों को भी जगह मिल सकती है. 2 से 3 बागी मंत्री बनाए जा सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद राजनाथ सिंह के बेटे एवं नोएडा विधानसभा सीट से विधायक पंकज सिंह भी मंत्री बन सकते हैं.

इसके साथ ही यूपी बीजेपी के मौजूदा चीफ भूपेंद्र चौधरी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे. सपा के बागियों की बात करें तो पूजा पाल, मनोज पांडेय के मंत्री बनाए जाने की चर्चा है. इसके साथ ही महेंद्र सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा है.