Friday, 30 October 2026 | 6:42 PM
भारत

50 साल बाद भी याद रखेंगे… ऋषभ पंत की साहसिक पारी को दिग्गज ने सराहा

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, लेकिन भारतीय उपकप्तान ने साहसिक फैसला लिया और बल्लेबाजी करने उतरे. जब वह मैदान पर आ रहे थे तो ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाई. पंत ने फ्रैक्चर होने के बावजूद बल्लेबाजी करके फ
Share:
50 साल बाद भी याद रखेंगे… ऋषभ पंत की साहसिक पारी को दिग्गज ने सराहा

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, लेकिन भारतीय उपकप्तान ने साहसिक फैसला लिया और बल्लेबाजी करने उतरे. जब वह मैदान पर आ रहे थे तो ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाई. पंत ने फ्रैक्चर होने के बावजूद बल्लेबाजी करके फैंस का दिल जीत लिया, दिग्गजों ने भी उनके इस जज्बे की तारीफ की. पंत ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया के स्कोर को 358 तक पहुंचने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए संजय मांजरेकर ने जियोहॉटस्टार पर कहा, "जब आप ऐसा करते हो जैसा अनिल कुंबले ने जबड़े पर पट्टी बांधकर खेलने का फैसला किया तो ये इतिहास के वो पल होते हैं जिन्हे आप 50 साल बाद भी याद रखेंगे. यह दिखाता है कि वह भारत के लिए खेलने को कितने वचनबद्ध हैं."

संजय मांजरेकर ने कहा, "टेस्ट में कुछ खास होता है, खासकर जब यह इंग्लैंड में हो. बतौर क्रिकेटर आपके ऊपर कितना ध्यान होता है, यहीं पर वह अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता है. अगर आप सोचते हो कि उन्होंने सिमित ओवरों के क्रिकेट में वैसा प्रभाव क्यों नहीं डाला तो शायद यही वजह है. क्योंकि ऋषभ पंत अन्य फॉर्मेट से अधिक टेस्ट क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं."

ऋषभ पंत आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के कप्तान हैं. इस फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने अपने सोशल मीडिया पर पंत की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "सिर्फ टैलेंट नहीं, ये एक करैक्टर है. सैल्यूट."