सुनील शेट्टी क्यों ठुकरा देते हैं साउथ की फिल्मों के ऑफर? समझें चौंकाने वाली वजह

सुनील शेट्टी ने हाल ही में बताया कि मंगलोरियन होने के बावजूद, वह ज़्यादातर बॉलीवुड में ही काम क्यों करते हैं और साउथ इंडियन सिनेमा की फिल्में वे क्यों रिजेक्ट कर देते हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें कई फ़िल्मों के ऑफर तो मिलते हैं, लेकिन वह उन फ़िल्मों को साइन नहीं करते क्योंकि बॉलीवुड के हीरो ज़्यादातर साउथ की फ़िल्मों में खलनायक की भूमिका में ही होते हैंय

द लल्लनटॉप से ​​बातचीत में, सुनील ने कहा, “मुझे (दक्षिण से) ऑफ़र मिलते हैं, लेकिन बदकिस्मती से, आप इस ट्रेंड को देखेंगे कि हमें निगेटिव रोल के ऑफ़र मिलते हैं. वे हिंदी हीरो को दमदार दिखाना चाहते हैं… एक खलनायक के नज़रिए से, (वे कहते हैं) यह स्क्रीन के लिए अच्छा है और ऑडियंस के लिए भी लेकिन ये एक ही बात मुझे पसंद नहीं है.”

उन्होंने कहा, “मैं रजनी सर के साथ सिर्फ इसलिए फिल्म कर रहा था क्योंकि मैं उनके साथ काम करने का मौका पाना चाहता था.” सुनील ने बताया, “हाल ही में, मैंने एक छोटी सी टुकू फिल्म की, ताकि उस फिल्म को प्रोत्साहित कर सकूं जो वाकई अच्छा परफॉर्म कर रही है. इसका नाम है ‘जय’.” ‘जय’ में वह एक छोटी सी भूमिका में नज़र आए. उन्होंने आगे कहा, “आज भाषा की कोई बाधा नहीं है. अगर कोई बाधा है, तो शायद वह कॉन्टेंट की वजह से है. अगर आपका कॉन्टेंट अच्छा है, तो वह सभी बाधाओं को पार कर जाएगा.”