हाल के सालों में कुछ ऐसे आंकड़े सामने आए हैं, जो साबित करते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग में वो समय दूर नहीं जब एक ही पारी में 300 रन बनेंगे. ज्यादातर IPL मैचों में बल्लेबाजों को तबाही मचाते देखा जाता है, लेकिन यहां ऐसे-ऐसे सूरमा गेंदबाज भी बैठे हैं जो विस्फोटक अंदाज में बैटिंग करने वाले बल्लेबाजों को भी चुप कराना जानते हैं. ऐसे ही धाकड़ गेंदबाज आईपीएल में कई सारे मेडन ओवर फेंक चुके हैं. यहां देख लीजिए ऐसे 7 गेंदबाजों की लिस्ट, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा मेडन ओवर किए हैं.
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर
- भुवनेश्वर कुमार – 14
- प्रवीन कुमार – 14
- ट्रेंट बोल्ट – 11
- इरफान पठान – 10
- धवल कुलकर्णी – 8
- जसप्रीत बुमराह – 8
- लसिथ मलिंगा – 8
