आवारा कुत्तों से हमदर्दी दिखाते हुए मीका सिंह ने बड़ा कदम उठाया है। मीका सिंह ने आवारा कुत्तों के लिए 10 एकड़ जमीन दान करने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर मीका सिंह ने बताया कि उनके पास मतलब भर की जमीन है। ऐसे में वह आवारा कुत्तों की देखभाल के लिए 10 एकड़ जमीन दान करने के लिए तैयार हैं।
मीका सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा ‘मीका सिंह माननीय सुप्रीम कोर्ट से विनम्र निवेदन करते हैं कि कृपया कुत्तों को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कदम से परहेज करें। मैं विनम्रतापूर्वक निवेदन करता हूं कि मेरे पास पर्याप्त जमीन है। मैं 10 एकड़ जमीन दान करने के लिए तैयार हूं।’
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाने का आदेश नहीं दिया। उनका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आवारा पशुओं का प्रबंधन पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) नियम, 2023 के हिसाब से किया जाए। अदालत के मुताबिक कुत्ते के काटने के मामलों में बढ़ोतरी और नगर निगम अधिकारियों की तरफ से नियमों को लागू करने में नाकामी की वजह से उन्हें इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।
