वेनेजुएला में अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर अटैक

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर हमला हुआ है. सुरक्षाबलों ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस हमले से जुड़ी तस्वीर सामने आई है, जिसमें जेडी वेंस के घर की खिड़कियां टूटी नजर आ रही है. इस हमले के बाद यूएस सीक्रेट सर्विस के एजेंट ईस्ट वालनट हिल्स स्थित उनके आवास पर पहुंचे और एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया. हालांकि अधिकारियों ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि उसके खिलाफ आरोप दायर किए गए हैं या नहीं.

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती जांच में अधिकारियों का मानना ​​​​है कि संदिग्ध उपराष्ट्रपति के घर में नहीं घुसा था. हमले के समय न तो जेडी वेंस और न ही उनका परिवार घर पर मौजूद था. पिछले हफ्ते वेनेजुएला में अमेरिका के लाइव एक्शन को देखने के लिए ट्रंप और वरिष्ठ अधिकारियों को साथ जेडी वेंस मौजूद नहीं थे. जेडी वेंस के कार्यालय की ओर से बताया गाय कि वे इस प्लानिंग में शामिल थे.

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, जेडी वेंस के आवास के आसपास की सड़कें रविवार (4 जनवरी 2025) तक कई दिनों से बंद थीं. वहां पुलिस चौकियां स्थापित की गई थीं और स्थानीय लोगों को पुलिस की मौजूदगी के लिए तैयार रहने को कहा गया था.