Friday, 30 October 2026 | 7:45 PM
भारत

वैभव सूर्यवंशी, दलीप ट्रॉफी में पूर्व क्षेत्र के बनाए गए उपकप्तान

भारतीय टीम के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी मैदान पर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके हैं। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया था। घरेलू क्रिकेट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले वैभव अब लीडरशीप की भूमिका में भी नजर आएंगे। सूर्यवंशी को अगले महीने
Share:
वैभव सूर्यवंशी, दलीप ट्रॉफी में पूर्व क्षेत्र के बनाए गए उपकप्तान

भारतीय टीम के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी मैदान पर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके हैं। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया था। घरेलू क्रिकेट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले वैभव अब लीडरशीप की भूमिका में भी नजर आएंगे। सूर्यवंशी को अगले महीने से शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए ईशान किशन की अगुआई वाली पूर्व क्षेत्र टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। यह टूर्नामेंट 23 अगस्त से छह सितंबर तक बंगलूरू स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा।

बंगाल और झारखंड के खिलाड़ियों के वर्चस्व वाली टीम में 15 वर्षीय सूर्यवंशी को अपने पहले लाल गेंद के क्षेत्रीय टूर्नामेंट में ही उपकप्तान बनाए जाने को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि उन्हें सभी प्रारूपों के खिलाड़ी के रूप में तैयार किया जा रहा है। बिहार के सूर्यवंशी टीम में राज्य के एकमात्र खिलाड़ी हैं। बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने कहा, इतनी कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी का पूर्व क्षेत्र की टीम का उपकप्तान बनना बिहार क्रिकेट के लिए बेहद गर्व की बात है। अपने शानदार प्रदर्शन और खेल के प्रति परिपक्व दृष्टिकोण के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है।