मऊ विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने सुजीत सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। यह सीट विधायक सुधाकर सिंह के निधन से खाली हुई थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार के राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उनके बेटे पर भरोसा जताया है। यह सीट सुजीत के पिता व विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद खाली हुई है। उनका बीमारी के चलते बीती 20 नवंबर को निधन हो गया था। हालांकि, चुनाव आयोग ने इस सीट के लिए अभी चुनाव कार्यक्रम जारी नहीं किया है।
UP: मऊ सीट से सुजीत सिंह को उतारेगी सपा
