यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए बीएसपी ने कांग्रेस के साथ किसी भी राजनीतिक गठबंधन के विकल्प को फिलहाल खारिज किया है। बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह ने स्पष्ट कहा है कि उन्हें कांग्रेस से इस तरह का कोई राजनीतिक ऑफर नहीं मिला है। इसके साथ ही बीएसपी किसी भी तरह के राजनीतिक गठबंधन को लेकर विचार नहीं कर रही है। 2027 में बीएसपी अकेले ही चुनाव लड़कर सत्ता पर काबिज होगी।
रसड़ा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि उनके पास किसी कांग्रेसी नेता का ऐसा ऑफर नहीं आया है। उन्होंने कहा कि साल 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से बीएसपी को किसी को जरूरत नहीं है। बीएसपी अकेले ही सरकार बनाने जा रही है। ऐसा इसलिए कि लोगों ने देख लिया है कि बीपीसी उत्तर प्रदेश के लिए बेहतर राजनीतिक विकल्प है। पूर्व में भी बीएसपी पूर्ण बहुमत से अकेले ही सरकार बना चुकी है। अब 2027 में भी अकेले ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
