यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को बताया ‘फेल’ नेता, बोले- ‘उपचुनाव भी हारेंगे और 2027 भी’

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का दावा फिर होगा। भाजपा यूपी में होने वाले उप चुनाव के साथ ही 2027 में विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक सीट जीतने जा रही है। अखिलेश ने 2014, 2017, 2022 और 2024 में जीत का दावा कर चुके हैं लेकिन हर बार उनका दावा गलत साबित हुआ है। पीएम मोदी को रोकने के लिए उन्होंने 2024 में कांग्रेस से हाथ मिला, लिया, फिर भी मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सके। प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम बुधवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरुस्त है। लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी ने समीक्षा की है। उप चुनाव में जीत हासिल कैसे किया जाए इस पर मंथन चल रहा है। उप चुनाव में अधिकांश सीटें भाजपा जीतने जा रही है। पार्टी हर चुनाव को गंभीरता से लेती है और पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ती है। चुनाव में किसको टिकट मिलेगा यह पार्टी हाईकमान तय करेगा।

अयोध्या में सपा नेता का डीएनए मैच न होने के प्रश्न पर कहा कि डीएनए मैच न होने पर सपाइयों को खुश होने की जरूरत नही है, जिसका डीएनए मैच हुआ है वह भी उन्हीं की पार्टी का कार्यकर्ता या ड्राइवर है। अबोध बालिका के साथ इस तरह कि घिनौना कृत्य करने वालों को शर्मिंदा होना चाहिए न कि खुश होना चाहिए। अदालत ऐसे लोगों को सजा जरूर देगी।

Leave a Comment