केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज

राजस्थान की पूर्व सीएम और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की पीएम नरेंद्र मोदी से सपरिवार मुलाकात ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में वसुंधरा की नई सियासी पारी को लेकर चर्चा हो रही है. लोग अपने-अपने हिसाब से इस मुलाकात का सियासी आकलन कर रहे हैं. वसुंधरा राजे संगठन में ही बनी रहेगी या फिर संसद पहुंचेंगी, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं.

हालांकि वसुंधरा राजे के परिवार और करीबियों का दावा है कि प्रधानमंत्री मोदी से करीब 20 मिनट तक हुई मुलाकात में कोई सियासी चर्चा नहीं हुई. यह मुलाकात सिर्फ जन्मदिन को लेकर थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस अंदाज में अपने ठीक बगल अपनी तरह की ही कुर्सी लगवा कर वसुंधरा राजे को सम्मान दिया, उसकी तस्वीरे सामने आने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है.

Leave a Comment