उमरिया :पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया

उमरिया: संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। दोनों सदनों में महंगाई के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। लोकसभा में विपक्ष के सांसदों नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंच गए। इस वजह से दोनों सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। कार्यवाही फिर शुरू हुई, तो विपक्ष ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। इस वजह से दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया। लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सुबह ११ बजे से शाम ६ बजे तक काम करेंगी। कोरोना काल में राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को अलग-अलग टाइमिंग पर चलाया जा रहा था। इस दौरान सांसद दोनों सदनों में बैठते थे, लेकिन अब पुरानी स्थिति लागू कर दी गई है। दोनों सदन एक साथ चलेंगे। वहीं सांसद अपने-अपने सदन में कुछ अंतर के साथ बैठेंगे। यह सेशन ८ अप्रैल तक चलेगा। हालांकि, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी में २७ मार्च से २९ अप्रैल तक विधानसभा चुनाव के लिए वोङ्क्षटग होनी है, ऐसे में सत्र के इस भाग में कटौती करने पर विचार हो रहा है। पहला चरण २९ जनवरी से २८ फरवरी तक चला था।

सवांददाता: कंचन साहू