एशिया कप 2025 के पहले मैच में भारत ने यूएई को 57 रन पर ढेर कर 27 गेंदों में मुकाबला जीत लिया.इसके बाद UAE कोच ने कहा की हमारे खिलाड़ी इतने बड़े नामी गेंदबाजों के खिलाफ पहली बार खेले, दबाव झेल नहीं पाए
भारत ने एशिया कप 2025 की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज में की है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने यूएई को पहले ही मैच में करारी शिकस्त देकर बाकी टीमों के लिए सख्त संदेश भेज दिया है. अबुधाबी में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा कहर ढाया कि यूएई की पूरी टीम 60 रन भी नहीं बना पाई और महज 57 पर सिमट गई. भारत से मिली इस हार के बाद यूएई टीम के मुख्य कोच लालचंद राजपूत ने अपने खिलाड़ियों का बचाव किया. उन्होंने माना कि उनकी टीम ने पहली बार इतने बड़े नामी गेंदबाजों का सामना किया है जिसके चलते टीम दबाव में बिखर गई. राजपूत ने कहा, “हमारे बल्लेबाज इस तरह की टॉप गेंदबाजी के आदी नहीं हैं. कुलदीप और वरुण जैसे स्पिनरों के सामने तो बड़े-बडे बल्लेबाज भी जूझ जाते हैं.”
