Friday, 30 October 2026 | 7:30 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:TSS ने डॉ.धर्मवीर सिंह शाक्य को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया, प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र

तथागत सामाजिक समिति (TSS) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र शाक्य ने डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य को पदोन्नति देकर प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। इस अवसर पर समिति के कोर कमेटी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Share:
फर्रुखाबाद:TSS ने डॉ.धर्मवीर सिंह शाक्य को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया, प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपा नियुक्ति पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24) तथागत सामाजिक समिति (TSS) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र शाक्य ने आवास विकास, फर्रुखाबाद स्थित अपने निवास पर आयोजित कार्यक्रम में नगर मीडिया प्रभारी डॉ.धर्मवीर सिंह शाक्य को पदोन्नति देकर प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी दी गई।

नियुक्ति पत्र TSS कोर कमेटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इनमें समिति के अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य, महासचिव रामवीर शाक्य, जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ एवं पूर्व अध्यापिका हिमलेश शाक्य जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ तथा श्रीमती अनुपम शाक्य प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने डॉ.धर्मवीर सिंह शाक्य को प्रदेश मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सक्रियता से संस्था के सामाजिक एकता, शिक्षा, संगठन तथा समाज सेवा से जुड़े कार्यों को प्रदेश स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, मीडिया क्षेत्र में डॉ. धर्मवीर सिंह शाक्य द्वारा किए जा रहे कार्यों और उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनसे संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने, समाज के लोगों को जोड़ने तथा सामाजिक उत्थान से जुड़े अभियानों को मजबूती प्रदान करने की अपेक्षा की गई है।

नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.धर्मवीर सिंह शाक्य ने TSS की कोर कमेटी एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र शाक्य का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को समाज तक पहुंचाने और सामाजिक एकता एवं सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे। उन्होंने समिति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रदेश स्तर पर मंडल एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति

तथागत सामाजिक समिति द्वारा संगठन के प्रदेश स्तर पर विस्तार की दिशा में कई मंडल एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां भी की गईं। इनमें रवींद्र सिंह कुशवाहा एडवोकेट को कानपुर मंडल अध्यक्ष एवं ज्ञानेंद्र कुमार मौर्य को सीतापुर, उमाशंकर कुशवाहा को प्रयागराज, अजय शाक्य को आजमगढ़, सोनपाल मौर्य को पीलीभीत, अजीत मौर्य को जौनपुर, पवन शाक्य को मैनपुरी तथा अमित शाक्य को कन्नौज जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारी दी गई है।

समिति पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए सामाजिक एकता, शिक्षा, जागरूकता और समाज सेवा को मजबूत करने का आह्वान किया।