Friday, 30 October 2026 | 8:30 PM
भारत

नवादा में नाना पाटेकर को दी गई श्रद्धांजलि

Share:
नवादा में नाना पाटेकर को दी गई श्रद्धांजलि

नवादा से द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा 

नवादा सृजन आर्ट्स एवं शकुंतला मेमोरियल म्यूजिक कॉलेज के प्रांगण, विजय बाजार, नवादा में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता स्व. नाना पाटेकर जी की आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन किया गया।
सभा में कलाकारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। सभी की आंखें नम थीं।

इस अवसर पर सृजन आर्ट्स के निदेशक ने कलाकारों को बताया कि -*नाना जी मंच हो रंगमंच सभी जगह बेबाक बोल, सादगी जिनकी जिंदगी रहा, देश के लिए दिल धड़कता रहा।"नाना पाटेकर जी अभिनय की पाठशाला थे। उन्होंने सिखाया कि कला में ईमानदारी सबसे बड़ी है। उन्होंने आगे बताया की' नाना पाटेकर जी अभिनय किए नहीं , अभिनय में जिए।क्रांतिवीर' से लेकर 'नटसम्राट' तक, उन्होंने हर किरदार को जिया है। एक कलाकार को उनसे सीखना चाहिए कि मंच पर सच कैसे बोला जाता है। उन्होंने ग्लैमर छोड़कर 'नाना जी वाड़ी' में रहकर किसानों की सेवा की, यही सच्चे कलाकार की पहचान है।"
शोक सभा में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख कलाकारों में, गोपाल कुमार सिंहा, सचिव शंभू शरण पाठक, रूबी वर्णवाल, निवास कुमार,देवेंद्र प्रसाद, कोमल कुमारी, कुमार गौरव, अयान आर्यन, ज्ञान केतन, मुकेश कुमार आयुष कुमार, ब्रज किशोर कुमार, अंकित, अनंत कुमार, सुषमा कुमारी और गुड़िया*, राघव, सचिन, सोनी कुमारी शामिल रहे।
सभी कलाकारों ने "नाना साहब अमर रहें" के नारों के साथ उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।