इस वीकएंड ओटीटी पर लगेगा मनोरंजन का जबर्दस्त छौंका; रिलीज होंगी ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज

फिर वीकएंड आ गया है! कुछ लोग अपने काम निपटाएंगे। कुछ दोस्तों के साथ मुलाकात और पार्टी करना पसंद करेंगे। मगर, एंटरटेनमेंट के शौकीन अपने पसंदीदा सिनेमा का लुत्फ उठाएंगे। बढ़ती गर्मी के बीच अगर थिएटर जाने का मन नहीं है और घर बैठे ही कुछ बढ़िया देखना है तो इस वीक की ओटीटी लिस्ट चेक कर लीजिए। इस बार काफी दिलचस्प विकल्प हैं। जानिए

—लोकप्रिय सीरीज एस्पिरेंट्स के पिछले दो सीजन काफी पसंद किए गए। अब यह सीरीज अपने तीसरे सीजन के साथ आ रही है। टीवीएफ की यह चर्चित सीरीज 13 मार्च 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीजन डीएम अभिलाष (नवीन कस्तूरिया) की सफलता के बाद की चुनौतियों को दिखाएगा। साथ ही, संदीप ओहलान के आरोपों के बाद की जांच और रिश्तों में आए उतार-चढ़ाव पर बेस्ड है। नवीन कस्तूरिया, सनी हिंदुजा और अभिलाष थपलियाल इसमें अहम रोल में नजर आएंगे।

—द ताज स्टोरी : परेश रावल अभिनीत यह फिल्म 31 अक्तूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे लेकर काफी विवाद रहा था। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी यह औसत रही। अब ‘द ताज स्टोरी’ ओटीटी पर रिलीज को तैयार है। यह फिल्म 13 मार्च 2026 से लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम हो रही है।

—फिल्म पूकी फरवरी में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। अब यह भी ओटीटी पर आ रही है। इस फिल्म में जेन जी के रिश्तों की जटिलताओं को दिखाया गया है। वीकएंड पर इस फिल्म को देख सकते हैं। यह 13 मार्च 2026 से जी5 पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि यह तमिल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है।

—-एनिमेटिड फिल्म ‘जूटोपिया’ का दूसरा पार्ट यानी ‘जूटोपिया 2’ भी इस वीकएंड की लिस्ट में शामिल है। इसे बच्चों के साथ बैठकर वीकएंड पर देखा जा सकता है। यह 11 मार्च को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है।

—अगर आप कुछ कॉमेडी से भरपूर देखना चाहते हैं तो इस वीकएंड आप ‘फंकी’ देख सकते हैं। यह साउथ की कॉमेडी फिल्म है। यह शुक्रवार 13 मार्च को ओटीटी पर रिलीज होगी। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

Leave a Comment