21 दिसंबर 2025 को पाकिस्तान की नेटफ्लिक्स टॉप 10 लिस्ट में पहले नंबर पर एक भारतीय फिल्म ने जगह बनाई है. यह तेलुगु फिल्म भारत में हिंदी सहित कई भाषाओं में अवेलेबल है और सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर दर्शकों का दिल जीत रही है. फिल्म 7 नवंबर 2025 को थिएटर्स में आई थी.
नेटफ्लिक्स की ऑफीशियल जानकारी के मुताबिक ‘द गर्लफ्रेंड’ पाकिस्तान में सबसे ज्यादा देखी जा रही फिल्म है. इस फिल्म में लीड रोल में रश्मिका मंदाना हैं, जबकि दीक्षित शेट्टी और अनु इमैनुएल भी अहम किरदारों में नजर आए हैं. राहुल रविंद्रन के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी गहराई भरी कहानी के लिए सराही गई है.
फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले वीक में लगभग 11.3 करोड़ और दूसरे वीक में करीब 6 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर भारत में इसकी नेट कमाई 17.5 करोड़ के आसपास रही. वर्ल्ड वाइड कलेक्शन मिलाकर फिल्म ने कुल 27.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया.
