2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये फिल्में

साल 2025 का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है और अब कुछ ही दिनों में ये साल खत्म होने को है. 2025 में बॉलीवुड और साउथ की कई शानदार फिल्में रिलीज हुईं. इनमें से कई फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज देखने को मिला. दर्शकों ने कई फिल्मों को गूगल पर जमकर सर्च किया. इस साल गूगल पर जिन 10 फिल्मों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया, उसमें बॉलीवुड ने बाजी मार ली.

2025 में जिन 10 फिल्मों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया उनमें से 5 बॉलीवुड फिल्में हैं. इसके अलावा टॉप 10 मूवीज की लिस्ट में 5 साउथ फिल्में ने भी जगह बनाई है.

—बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों की लिल्ट में टॉप पर है.
—साउथ फिल्म ‘कांतारा- चैप्टर 1’ इस साल दूसरी सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्म है.
—रजनीकांत स्टारर एक्शन फिल्म ‘कुली’ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है.
—ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ को भी इस साल खूब सर्च किया गया.
—‘सनम तेरी कसम’ इस साल री-रिलीज हुई थी, ऐसे में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला.
—उन्नी मुकुंदन स्टारर मलयालम फिल्म मार्को इस लिस्ट में 6ठे नंबर पर है.
—गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों की लिस्ट में ‘हाउसफुल 5’ सातवें नंबर पर है.
—राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गेम चेंजर’ ने इस लिस्ट में 8वीं पोजीशन हासिल की है.