लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अफवाहें उड़ रही थीं. बीते दिनों खबरें आईं कि साउथ सिनेमा के इस स्टार कपल ने अक्टूबर में सीक्रेट तौर सगाई कर ली है और अगले साल शादी करने वाले हैं. अब विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जो इन दोनों कलाकारों के फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर सकता है. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिसकी तारीख का भी ऐलान हो चुका है.
अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार यह कपल 2026 में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय और रश्मिका की सगाई 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में एक निजी समारोह में हुई. इस मौके पर सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद थे. विजय की टीम ने पहले ही इसकी पुष्टि की थी कि दोनों फरवरी में शादी करेंगे. अब नई जानकारी सामने आई है कि शादी 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में होगी. एक हेरिटेज पैलेस को जगह के रूप में चुना गया है.
