फौजी ने गाया बॉर्डर 2 का घर कब आओगे गाना, सनी देओल भी हुए मुरीद

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2′ इस वक्त जबरदस्त चर्चा में हैं. फिल्म के रिलीज होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं उससे पहले ‘बॉर्डर 2′ की पूरी स्टारकास्ट फिल्म का खूब प्रमोशन कर रही है. इसके गाने भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. लोग अपने-अपने अंदाज में गानों पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इसी बीच इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें बीएसएफ के एक जवान ‘बॉर्डर 2′ का ही गाना ‘घर कब आओगे’ को अपने अंदाज में गाते दिखाई दे रहा है. ये वीडियो इतना प्यारा है कि सनी पाजी खुद इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करने से नहीं रोक पाए.

दरअसल, बीएसएफ के एक जवान चक्रपाणी नागिरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने कुछ और साथियों के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में चक्रपाणी कैमरे की तरफ देखते हुए बेहद खूबसूरत अंदाज में ‘घर कब आओगे’ गाना गा रहे हैं. चक्रपाणी ने इस गाने को इतने खूबसूरत तरीके से गाया है कि इसे सुनकर आप भी वीडियो आगे शेयर करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे.