‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट अनाउंस, इस दिन रिलीज होगी मल्टीस्टारर फिल्म

कॉमेडी ड्रामा ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं. फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं. ये कॉमेडी फिल्म गर्मियों में रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

वेलकम टू द जंगल को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं. इस फिल्म का इंट्रोडक्शन वीडियो भी काफी चर्चा में रहा था. इस वीडियो में सभी स्टार्स मस्ती करते नजर आए थे. इस वीडियो के बाद फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

वेलकम टू द जंगल, वेलकम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है. सबसे पहली फिल्म 2007 में आई थी. फिल्म को बहुत पसंद किया था. दूसरी फिल्म वेलकम बैक 2015 में आई थी. दोनों फिल्मों को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था. दोनों फिल्मों ने फैंस को एंटरटेनमेंट का डबल डोज दिया था. वेलकम ने 119 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. वहीं वेलकम बैक ने 168.70 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था.