रामलीला में चट्टों का पूजन कर किया शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़
कासगंज। जनपद कासगंज में आज रामलीला महोत्सव के अंतर्गत चट्टों के पूजन एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। उन्होंने विधि-विधान के साथ चट्टों का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण में रामलीला जैसे आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है, जो भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सत्य, धर्म एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश जन-जन तक पहुँचाती है। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ भावी पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री गोपाल मराठा जी, कोषाध्यक्ष श्री अमरीश वशिष्ठ जी, श्री सुनील वार्ष्णेय जी, श्री अनिल वार्ष्णेय जी, श्री सुकुमार भारद्वाज जी, श्री पंकज मिश्रा जी, श्री अनिल कुमार गुप्ता जी एवं श्री अजय गुप्ता जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।