उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के पहले ही दिन यानी 14 मार्च को एक सवाल के विकल्प भारी बवाल मच गया है। हिंदी खंड में पूछे गए एक सवाल ‘अवसर के अनुसार बदल जाने वाला’ के विकल्प में ‘पंडित’ शब्द को लेकर अब नई बहस छिड़ गई है। इस प्रश्न पेपर के वायरल होने के बाद कई नामी शख्सियतों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। अब इस मामले पर प्रसिद्ध भारतीय गीतकार मनोज मुंतशिर का भी पोस्ट सामने आया है। मनोज मुंतशिर ने इस प्रश्न पर सवाल खड़े करते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- ‘दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछा गया है ‘अवसर के अनुसार बदल जाने वाला क्या कहलाता है’ और ऑप्शन में ‘पंडित’ लिखा है।
ये प्रश्नपत्र जिसने भी तैयार किया है, सरकार उसे फौरन दण्डित और निलंबित नहीं करती, तो इस देश के हर सवर्ण और ब्राह्मण को स्पष्ट संकेत जाएगा कि सत्ता में हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। समस्त सवर्णों की ओर से मैं अपनी खुली नाराजगी दर्ज करवाता हूं और जान बूझकर किए गए इस निंदनीय कृत्य की घोर भर्त्सना करता हूं।’
