2 मार्च को आएगा ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना, रिलीज हुआ पहला रोमांटिक पोस्टर

कन्नड़ एक्टर यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ के निर्माताओं ने आज फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है। जिसमें यश नजर रहे हैं, लेकिन अभिनेत्री का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। दरअसल, यह पोस्टर फिल्म के पहले गाने ‘तबाही’ का है। जानें कब रिलीज होगा गाना?

टॉक्सिक’ के निर्माताओं ने फिल्म का एक रोमांटिक पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में यश समंदर किनारे चलते नजर आ रहे हैं और उनकी गोद में एक लड़की है, जिसका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। इस पोस्टर को कियारा आडवाणी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, तो हो सकता है कि यश के साथ इस पोस्टर में कियारा हों।
कब पहला गाना ‘तबाही’ होगा रिलीज
फिल्म निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर ‘टॉक्सिक’ के रोमांटिक पोस्टर को जारी किया है। इसके साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, ‘एक विषैली दुनिया और सुरक्षित…’। इस नए पोस्टर के साथ बताया कि फिल्म का पहला गाना ‘तबाही’ 2 मार्च को रिलीज होगा। इस पोस्ट पर सिंगर विशाल मिश्रा ने लिखा, ‘कैसे हुआ तो….।’

Leave a Comment