धुरंधर को लेकर नहीं थम रहा क्रेज, नॉर्थ अमेरिका में बनी हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई. साथ 2026 में भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. दुनियाभर में फिल्म 1300 करोड़ क्लब में एंट्री करने से थोड़ा सा दूर है. धुरंधर नॉर्थ अमेरिका में हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन गई है. फिल्म ने एसएस राजामौली की बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया है.

धुरंधर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट 800 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1000 करोड़ रहा. मिडिल ईस्ट में बैन के बावजूद फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 32 मिलियन डॉलर है. धुरंधर की नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई हुई.

हिंदुस्तान टाइम्स ने ट्रेड सोर्स के हवाले से लिखा- फिल्म ने अमेरिका और कनाडा में 21 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है और हिस्ट्री क्रिएट कर दी है. धुरंधर नॉर्थ अमेरिका में हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म हो गई है. फिल्म ने प्रभास की बाहुबली 2 को पछाड़ दिया है. बाहुबली 2 ने नॉर्थ अमेरिका में 20.7 मिलियन डॉलर की कमाई की थी.