Monday, 14 September 2026 | 10:44 PM
India

फर्रुखाबाद की 117 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय स्थापना हेतु जीईएम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2026 जनपद के कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा 117 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालयों की स्थापना के लिए पुस्तकों के क्रय हेतु निविदा आमंत्रित की गई है। इस संबंध में प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी गई कि संबंधित निविदा गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्ट
Share:
फर्रुखाबाद की 117 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय स्थापना हेतु जीईएम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 जनवरी 2026 जनपद के कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा 117 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालयों की स्थापना के लिए पुस्तकों के क्रय हेतु निविदा आमंत्रित की गई है। इस संबंध में प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी गई कि संबंधित निविदा गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त निविदा दिनांक 24 जनवरी 2026 को जीईएम पोर्टल पर अपलोड की गई है, जिसकी अंतिम तिथि 09 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं पात्र फर्म/विक्रेता निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से निविदा में प्रतिभाग कर सकते हैं।

निविदा से संबंधित विस्तृत विवरण, दिशा-निर्देश एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी https://bidplus.gem.gov.in/ वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निविदा केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी, ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे।

इस कार्य के लिए जारी निविदा संख्या GEM/2026/B/7147756 एवं GEM/2026/B/7147554 है। जिला पंचायत राज अधिकारी, फर्रुखाबाद ने इच्छुक पक्षों से समय-सीमा का ध्यान रखते हुए निविदा प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

डिजिटल पुस्तकालयों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, ज्ञान और डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता को बढ़ावा मिलेगा, जिससे विद्यार्थियों एवं आम ग्रामीणों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।