Friday, 23 October 2026 | 3:05 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज: शिक्षक-स्नातक चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 20 केंद्रों पर कल होगा मतदान

कासगंज में 1,291 शिक्षक और 9,925 स्नातक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, सुरक्षा के लिए 5 जोन और 12 सेक्टरों में बांटा जिला
Share:
कासगंज: शिक्षक-स्नातक चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 20 केंद्रों पर कल होगा मतदान

कासगंज:(द दस्तक 24) जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने मतदान कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतदान प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्मिक निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ मतदान संपन्न कराएं।

20 मतदेय स्थलों पर होगी वोटिंग

जनपद में शिक्षक निर्वाचन के लिए आठ और स्नातक निर्वाचन के लिए 12 सहित कुल 20 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदेय स्थल पर चार मतदान कार्मिकों और छह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया है।

निर्वाचन की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जनपद को पांच जोन और 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। जोनल अधिकारियों के रूप में उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है। निर्वाचन संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण और गतिविधियों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

शिक्षक निर्वाचन में 1,291 मतदाता

आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन के तहत जनपद में कुल 1,291 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1,008 पुरुष और 283 महिला मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं का विवरण इस प्रकार है:

  • कासगंज: 611 मतदाता
  • अमांपुर (तहसील सहावर): 218 मतदाता
  • पटियाली: 462 मतदाता

स्नातक निर्वाचन में 9,925 मतदाता

आगरा खंड स्नातक निर्वाचन के अंतर्गत जनपद में कुल 9,925 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 6,888 पुरुष और 3,037 महिला मतदाता शामिल हैं। पटियाली विधानसभा क्षेत्र में 2,977 मतदाता हैं, जिनमें 2,177 पुरुष और 800 महिलाएं शामिल हैं।

व्यवधान डालने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ तैनात रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पोलिंग पार्टियों को रवाना करते समय अपर जिलाधिकारी आलोक गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।