टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के सलामी बल्लेबाज युवराज सामरा ने ऐतिहासिक शतक लगाया है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में 65 गेंदों में 110 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 11 चौके जड़े. युवराज टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. युवराज सामरा के पिता ने उनका नाम युवराज सिंह के नाम पर रखा था.
एमए चिदंबरम स्टेडियम में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. युवराज सामरा और कप्तान दिलप्रीत बाजवा के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई. टीम का पहला विकेट कप्तान के रूप में 116 के स्कोर पर गिरा. बाजवा ने 39 गेंदों में 36 रन बनाए, इसके बाद युवराज ने अपना शतक पूरा किया.
पिछली रात पथुम निसांका टी20 वर्ल्ड वर्ल्ड कप के जारी संस्करण में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे. आज युवराज सामरा ने भी शतक जड़ दिया. वह एसोसिएट नेशन से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. वह इस संस्करण में अभी तक सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए. कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 173 रन बनाए.
