टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पॉइंट्स टेबल में उठापटक शुरू हो गई है. लगभग सभी टीम कम से कम एक मैच जरूर खेल चुकी हैं. भारत से लेकर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड तक, इन टीमों ने अपना-अपना पहला मैच जीत है. वहीं नीदरलैंड्स और नेपाल उलटफेर करने के बहुत करीब आ गई थीं, लेकिन अंत में उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी.
वर्ल्ड कप की सभी 20 टीमों को पांच-पांच के 4 ग्रुप में बांटा गया है. आपको बताते चलें कि प्रत्येक ग्रुप की पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में रहने वाली टीमें सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी. यहां जान लीजिए अभी पॉइंट्स टेबल का क्या हाल है और आपकी पसंदीदा टीम कौन से स्थान पर है.
ग्रुप A में भारत का दबदबा
ग्रुप A में भारतीय टीम का दबदबा है, जिसने अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हराया था. नीदरलैंड्स दूसरे और पाकिस्तान तीसरे स्थान पर मौजूद है. वहीं नामीबिया और यूएसए अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाए हैं.
भारत – 2 अंक
नीदरलैंड्स – 2 अंक
पाकिस्तान – 2 अंक
नामीबिया – 0 अंक
यूएसए – 0 अंक
ग्रुप B का हाल
ग्रुप B में ऑस्ट्रेलिया सबसे मजबूत टीम नजर आ रही है, जिसका अभी तक एक भी मैच नहीं हुआ है. जिम्बाब्वे पहले और श्रीलंका दूसरे स्थान पर है. इस ग्रुप में आयरलैंड और ओमान का अभी तक जीत का खाता नहीं खुला है.
जिम्बाब्वे – 2 अंक
श्रीलंका – 2 अंक
ऑस्ट्रेलिया – 0 अंक
आयरलैंड- 0 अंक
ओमान – 0 अंक
ग्रुप C में इंग्लैंड मुश्किल में
इंग्लैंड को जिस मैच में नेपाल पर 4 रनों की जीत मिली, वो ग्रुप C का ही मैच था. इंग्लैंड अभी तीसरे, जबकि वेस्टइंडीज पहले स्थान पर है. स्कॉटलैंड के पास तीसरा स्थान है, वहीं नेपाल और इटली को अभी तक कोई जीत नसीब नहीं हुई है.
वेस्टइंडीज – 2 अंक
स्कॉटलैंड – 2 अंक
इंग्लैंड – 2 अंक
नेपाल – 0 अंक
इटली – 0 अंक
ग्रुप D में दक्षिण अफ्रीका सबसे अधिक मजबूत
ग्रुप D में दक्षिण अफ्रीका सबसे मजबूत लग रही है, जिसने अपने पहले मैच में कनाडा को 57 रनों से हराया था. न्यूजीलैंड अभी दूसरे और यूएई तीसरे स्थान पर है. वहीं अफगानिस्तान और कनाडा अपना-अपना पहला मैच हार चुकी हैं.
दक्षिण अफ्रीका – 2 अंक
न्यूजीलैंड – 2 अंक
यूएई – 0 अंक
अफगानिस्तान – 0 अंक
कनाडा – 0 अंक
