T20 WC: क्या विश्वकप से बाहर होने के बाद लगेगा पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर जुर्माना?

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में संपन्न हुए टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम सुपर-8 चरण से ही बाहर हो गई। इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) खिलाड़ियों पर जुर्माना लगा सकता है। हालांकि, अब पीसीबी के प्रवक्ता आमिर मीर ने साफ किया है बोर्ड ने अब तक ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। पाकिस्तान की टीम हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही थी। टीम सुपर-8 चरण से ही बाहर हो गई थी। इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पीसीबी खिलाड़ियों पर जुर्माना लगा सकता है। हालांकि, अब पीसीबी प्रवक्ता ने इन दावों को खारिज करते हुए साफ कहा कि बोर्ड ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है।

आमिर मीर ने कहा, ‘किसी भी खिलाड़ी पर जुर्माना नहीं लगाया गया है। लेकिन हां, बोर्ड खिलाड़ियों के लिए एक नई रणनीति तैयार करने पर विचार कर रहा है, क्योंकि अच्छा प्रदर्शन करने पर उन्हें काफी प्रोत्साहन मिलता है।’ मीर ने बताया कि अब हर खिलाड़ी लगभग 6-7 करोड़ पाकिस्तानी रुपये कमाता है, इसलिए बोर्ड उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें जवाबदेह बनाने पर विचार कर रहा है।

Leave a Comment