Friday, 30 October 2026 | 7:37 PM
भारत

T20 WC: अभिषेक शर्मा अमेरिका के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट, पहले ही मैच में शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ नाम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत अभिषेक शर्मा के लिए वैसी नहीं रही जैसी उम्मीद की जा रही थी। अमेरिका के खिलाफ पारी की शुरुआत करने आए अभिषेक अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप की पहले ही गेंद पर आउट हो गए। उन्हें अली खान ने वापस पवेलियन की राह दिखाई। दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज और भारत की नई रन-मशीन माने जा र
Share:
T20 WC: अभिषेक शर्मा अमेरिका के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट, पहले ही मैच में शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ नाम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत अभिषेक शर्मा के लिए वैसी नहीं रही जैसी उम्मीद की जा रही थी। अमेरिका के खिलाफ पारी की शुरुआत करने आए अभिषेक अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप की पहले ही गेंद पर आउट हो गए। उन्हें अली खान ने वापस पवेलियन की राह दिखाई।

दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज और भारत की नई रन-मशीन माने जा रहे अभिषेक शर्मा अमेरिका के खिलाफ अपने पहले ही मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अपने वर्ल्ड कप डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे अभिषेक का इस तरह 'गोल्डन डक' पर आउट होना भारतीय प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका है।