सुभाष घई ने शेयर किया ‘विधाता’ का पोस्टर, दिलीप कुमार-संजीव-शम्मी कपूर को किया याद

सुभाष घई ने दिलीप कुमार, संजीव कुमार, शम्मी कपूर के साथ अपनी पहली फिल्म ‘विधाता’ को याद करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर इसका मूल पोस्टर शेयर किया है। यह 1982 की सुपरहिट फिल्म थी, जिसमें संजय दत्त और पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म सुभाष घई के लिए बहुत खास है क्योंकि इसमें इतने बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिला था। सुभाष घई की फिल्म ‘विधाता’ 1982 में रिलीज हुई थी। यह उस समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। यह सुभाष घई की पहली फिल्म थी, जिसमें उन्होंने दिलीप कुमार, संजीव कुमार, शम्मी कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। साथ ही संजय दत्त की यह दूसरी फिल्म थी।

सुभाष घई ने अपनी फिल्म ‘विधाता’ का एक मूल पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस पोस्टर के लिए उन्होंने अनिरुद्ध को धन्यवाद दिया, जिन्होंने यह पुराना पोस्टर भेजा है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘इस फिल्म से बहुत सारी कहानियां और यादें जुड़ी हैं। इतनी यादें हैं कि इन पर एक पूरी किताब लिखी जा सकती है।’