Friday, 30 October 2026 | 7:30 PM
भारत

कलेर में विशेष राजस्व शिविर, जनसमस्याओं का समाधान किया गया

Share:
कलेर में विशेष राजस्व शिविर, जनसमस्याओं का समाधान किया गया
 115 आवेदन प्राप्त, 19 मामलों का मौके पर निष्पादन!

अरवल, 14 अक्टूबर 2026

जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के निर्देशानुसार आज दिनांक 14 अक्टूबर को कलेर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत टेरी के पंचायत सरकार भवन में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजनों की राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना, लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाना तथा राजस्व सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ बनाना रहा।
शिविर में ग्रामीणों द्वारा दाखिल-खारिज, परिमार्जन, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार, भूमि विवाद, जमाबंदी, लगान भुगतान एवं भूमि सीमांकन सहित विभिन्न राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर आवेदन समर्पित किए गए। कुल 115 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें
 19 आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निष्पादन किया गया।
 शेष 96 आवेदनों को अग्रेतर कार्रवाई हेतु लंबित रखा गया है।
 प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई।

जिला पदाधिकारी श्रीमती अमृषा बैंस के निर्देशानुसार राजस्व संबंधी मामलों का नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।