भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में इतिहास रच दिया है। उन्होंने वो काम कर दिखाया है जो अभी तक सिर्फ एक ही भारतीय महिला क्रिकेटर कर पाई थीं। मंधाना ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में जैसे ही 27वां रन लिया अपना नाम एक खास लिस्ट में लिखवा लिया।
मंधाना ने 27 रन बनाते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ये मुकाम हासिल करने वाली भारत की दूसरी महिला क्रिकेटर हैं। उनसे पहले ये काम मिताली राज ने किया था। मिताली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,868 रन हैं।
मंधाना ने भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेले हैं और 629 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और तीन अर्धशतक निकले हैं। वनडे में मंधाना ने भारत के लिए 117 मैच खेले हैं और 5322 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 14 शतक और 34 अर्धशतक हैं। मंधाना और मिताली के अलावा न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स (10652), चार्लोट एडवर्ड्स 10,273 (इंग्लैंड) ने ये मुकाम हासिल किया है।
