सीतापुर:महर्षि दधीचि की तपोभूमि मिश्रिख में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भव्य स्वागत

महर्षि दधीचि की पावन तपोभूमि मिश्रिख में आगमन पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का नहर चौराहे पर कांग्रेस नेता संतोष भार्गव ‘सत्या’ के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर संतोष भार्गव ‘सत्या’ ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को बेलपत्र एवं ताल मखाने के फूलों से विशेष रूप से तैयार की गई माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं एवं समर्थकों ने जयघोष कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।ज्ञात हो कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती इन दिनों गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने, देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण अभियान के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। उनके मिश्रिख आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।इसके पश्चात महर्षि दधीचि गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक एवं पूर्व कारागार राज्य मंत्री रामपाल राजवंशी के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का माल्यार्पण कर विधिवत पूजन-अर्चन एवं स्वागत किया।अपने संबोधन में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि उनका उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाना, गौहत्या पर पूर्ण रोक लगाना तथा गाय को केवल एक पशु नहीं, बल्कि माता के रूप में सम्मान दिलाने के लिए जनजागरण करना है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से वह विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और गौ संरक्षण के प्रति समाज को एकजुट होने का संदेश दे रहे हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समर्थक, स्थानीय नागरिक, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment