सीकर : कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर भारत वर्ष से 101 विभूतियां राष्ट्रीय स्तर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित

(सीकर) कमलादेवी जनसेवा संस्थान (रजि.) सीकर राजस्थान द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मक्खन लाल तंवर सेवानिवृत खंड शिक्षा अधिकारी वरिष्ठ साहित्यकार एवं पर्यावरणविद् द्वारा की गई ।
सम्मान समारोह में चयन समिति द्वारा सामाजिक सेवा, साहित्य, पर्यावरण, शिक्षा, कला एवं संस्कृति, ब्लड डोनेशन, खेल, महिला सशक्तिकरण, चिकित्सा, आध्यात्म एवं पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में कार्यरत उल्लेखनीय उत्कृष्ट योगदान देने वाले चयनित महानुभावों को सम्मान पत्र प्रदान कर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. मक्खन लाल तंवर ने बताया कि कमलादेवी जनसेवा संस्थान सीकर के सौजन्य से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह का आयोजन राष्ट्र हित में बढ़ चढ़ कर अग्रणी भूमिका निभाने वाले महान कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके साहस एवं मानव सेवा के कार्यों को राष्ट्रीय पटल पर लाकर मंगल कार्य किया है। संस्था के द्वारा किए जा रहे सामुदायिक कल्याणकारी कार्यक्रमों की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम पड़ती है।

कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा जारी चयनित महानुभावों की आठ सूचियों के आधार पर भारत के उत्तरप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, नई दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, असम, पंजाब, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश सहित 17 प्रान्तों से विभिन्न क्षेत्रों में से पद्मश्री डॉ. विजयकुमार स्वरूप चन्द शाह, ज्ञानेन्द्र रावत, संजय राणा, भौतिक विज्ञानी डॉ. अंगेश चन्द्रा, डॉ. अलका यतींद्र यादव, डॉ. दत्तात्रय डी देसाई, डॉ. विनय कंसल पर्यावरणविद्, रक्तमित्र नीलेश जैन, गणेशदास स्वामी, ऐड. विनय चंद जैन, डॉ. रजनीश, अजय शर्मा वरिष्ठ पत्रकार, सुनील कुमार खुराना, शंकर लाल सैन उपसंपादक दैनिक आस पास, हेमलता पटेल, डॉ. अभिषेक राजेशकुमार मेहता, एस एन गौतम, सुरेश कासलीवाल संपादक राजस्थान लहर, दिनेश बहुगुणा संपादक नया अध्याय, कैलाश चन्द्र फुलेरिया, डॉ. विभा कुमारी, रामजी तिवारी वरिष्ठ पत्रकार, रामगोपाल सैनी संपादक हमारा वतन, लाल चन्द रैगर, डॉ. प्रिया एस स्वामीनारायण, डॉ. रंगोली श्रीवास्तव, विजय कुमार शर्मा प्रधान संपादक संस्कार न्यूज, आदर्श कुमार संपादक दस्तक मीडिया, ताराचंद बुगालिया, रईस खान, जीतेन्द्र सिंह सेवावत, रिया अग्रवाल, डॉ. संतोष कुमार माधव, कृष्ण कुमार पुनिया, सुश्री सौंदर्यामयी पाल, कलेश्वर साहू, आनन्द शर्मा, प्रो. (डॉ.) श्याम नन्दन प्रसाद, मनोज कुमार पटेल, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. सत्यबीर सिंह निराला, प्रेम कुमारी ठाकुर, डॉ. राजेश कुमार सैनी, डॉ. सी. एल. मीणा वरिष्ठ अधीक्षक, डॉ. ज्ञानेश्वरी व्यास, ग्रीन आर्मी मैन पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत, डॉ. मुकेश कुमार झरवाल, रतन लाल शर्मा, बिलेश्वर झल्डियाल, लोकप्रिय खबरी संदीप छीपा, सरस्वती बाई राठी, ऐड. विजय सुरजमल काबरा, सुश्री खुशबू साहू, डॉ. रंजीता तंवर, डॉ. कैलाश चन्द्र सूर्यवंशी, योगेश तिवारी, डॉ. रामचन्द्र स्वामी, डॉ. प्रवीण कुमार निगम, शान्ति सोनी, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. राधेश्याम कुशवाहा विजय, डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा, कवयित्री कविता नामदेव, डॉ. रूक्मिणी देवी जगदीश चन्द्र माहेश्वरी, पुष्पा शर्मा, हर्षा साहू, करन सिंह राठौड़, अमरचंद मीणा, ज्योति सराफ, संध्या गुप्ता, डॉ. जितेंद्र पंडित, नीलम सोनी, ओमप्रकाश लववंशी, ए. के. आज़ाद, नरसाराम, विद्यासागर जामी प्रसादरव, डॉ. सुखमिला अग्रवाल भूमिजा सहित कुल 101 योग्य महानुभावों को कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया ।

संस्थान अध्यक्ष डॉ. एस. के. फगेड़िया ने बताया कि संपूर्ण भारत के अलग अलग प्रांतों में राष्ट्र उत्थान हेतू समाज सेवा में कई सामाजिक संगठन एवं महानुभाव कार्यरत हैं । संस्थान का उद्देश्य इन सभी महानुभावों को एक मंच प्रदान करना है, जिससे इन सभी महानुभावों के साथ साथ अन्य लोगों को भी राष्ट्र हित में समाजसेवा की प्रेरणा मिल सके ।

Leave a Comment