बॉलीवुड के दो चर्चित सितारे सलमान और शाहरुख खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल में दोनों एक्टर्स कई समारोह में एक साथ दिख चुके हैं। अब दोनों खान अबू धाबी के किसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं, जहां से उनकी साथ में तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस पर यूजर्स रिएक्ट करते दिख रहे हैं। IIFA के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें सलमान खान और शाहरुख खान साथ में तस्वीरें क्लिक कराते दिख रहे हैं। दोनों कलाकार अबू धाबी के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम का उद्घाटन करने हेतु शामिल हुए हैं। पहली तस्वीर में उनके बैकग्राउंड में विशाल डायनासोर के अवशेषों को म्यूजियम में सहेजकर रखा गया है। इसके अलावा दूसरी तस्वीर में दोनों संग्रहालय में रखी ऐतिहासिक चीजों को गौर से देखते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड के दो किंग।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘पठान और टाइगर।’ वहीं एक और यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘करण-अर्जुन।’ इसके अलावा अन्य यूजर ने कहा, ‘दो दिग्गज एक फ्रेम में।’
सलमान खान की आगामी फिल्म की बात करें, तो वह ‘बैटल ऑफ गलवां’ में नजर नरजर आएंगे। यह फिल्म 15 जून, 2020 को गलवान घाटी में हुए भारत-चीन सैन्य संघर्ष पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैंं। वहीं शाहरुख खान की बात करें, तो उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ है, जिसका टीजर बीते दिनों जारी हुआ था, जिसमें अभिनेता खूंखार अंदाज में दिख रहे थे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। यह फिल्म अगले साल यानी 2026 में रिलीज होगी’।
