हरदोई में एक रात में सात घरों में चोरी: बघौली के वैशपुर -एनुवा और पहावा गांव में चोरों ने उड़ाए 50 लाख के जेवरात और नगदी।

हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र में चोरों ने बीती रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया वैशपुर एनुआ गांव में तीन घरों में सेंध लगाई गई चोरों ने सुंदरलाल वैशपुर निवासी अभिषेक वर्मा पप्पू और शालिग्राम के घरों को निशाना बनाया। कछौना क्षेत्र के पहावा गांव में भी चोरो ने तीन घरों को खंगारा भन्नू उर्फ बड़क्के हरिराम और रतिराम के घरों से भी सामान चोरी किया गया सभी घटनाओं में अनुमानित 50 लख रुपए की संपत्ति चोरी हुई है एक ही रात में कई गांव में हुई चोरी से ग्रामीण दहशत में है स्थानीय लोग घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं वह पुलिस से रात्रि गस्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने सभी घटनास्थलों का निरीक्षण किया है थाना बघौली में मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस ने चोरों की तलाश तेज कर दी है पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को पकड़ कर माल बरामद किया जाएगा