भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी फिटनेस और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने शराब पीना पूरी तरह से छोड़ दिया है और पिछले छह महीनों से इससे दूर हैं। यह खुलासा उन्होंने पूर्व दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स के साथ एक पॉडकास्ट में किया। चहल इस बार आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलेंगे। उन्होंने कहा कि अब उनकी उम्र 35 साल हो चुकी है, इसलिए वह अपनी फिटनेस को लेकर और ज्यादा सजग हो गए हैं। चहल ने कहा, ‘मैंने शराब पीना बंद कर दिया है। अब मैं अपनी टीम के लिए 150% देना चाहता हूं और एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर युवाओं के लिए उदाहरण बनना चाहता हूं।’ आईपीएल 2025 में चहल का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा था। 14 मैचों में उन्होंने 16 विकेट लिए। टीम फाइनल तक भी पहुंची, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों उसे करारी शिकस्त मिली।
शराब को कहा अलविदा, फिटनेस पर ध्यान दे रहे युजवेंद्र चहल
