लखनऊ, 5 सितम्बर को शोषित इंकलाब के महानायक भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस सम्यक पार्टी के तत्वावधान में भारत लेनिन के शहादत स्थल कुर्था, जनपद अरवल, बिहार; बुद्धनगर, मझगवां, प्रयागराज और इटावा, उत्तर प्रदेश में मनाया गया।
भारत लेनिन के शहादत स्थल कुर्था में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सम्यक पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष भंते शीश मणि कुमार, प्रदेश महासचिव संगठन डॉ. राज कुमार, अरवल जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जहानाबाद जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह और गौतम कुमार, दिनेश सिंह, गब्बर सिंह, मनोज वर्मा सहित सम्यक पार्टी के अनेक कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने भारत लेनिन को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों पर विमर्श किया। प्रदेश अध्यक्ष भंते शीश मणि कुमार ने बताया कि बाबू जगदेव प्रसाद ने बहुसंख्यक वंचित पसमांदा समाज की लोकतांत्रिक खड़ी करना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने पार्टी का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. पी. मंडल को और दूसरा राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के महामना रामस्वरूप वर्मा को बनाया था। डॉ. राज कुमार ने कहा कि सम्यक पार्टी उन्हीं के विचारों के आधार पर गठित पूर्ण लोकतांत्रिक पार्टी है। सभी ने मिलकर बहुसंख्यक वंचित पसमांदा वर्ग की लोकतांत्रिक पार्टी को खड़ा करने का संकल्प लिया।
इटावा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हरीशंकर कठेरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. मुलायम सिंह कुशवाहा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने भारत लेनिन को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राष्ट्रीय सचिव हरीशंकर कठेरिया ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद 90 प्रतिशत की राष्ट्रीय स्तर की पार्टी खड़ी करना चाहते थे। चिकित्सा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मुलायम सिंह कुशवाहा ने कहा कि लोकतांत्रिक पार्टी ही राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बन सकती है। सभी ने कहा कि सम्यक पार्टी पूर्ण लोकतांत्रिक पार्टी है और इसे राष्ट्रीय स्तर की पार्टी के रुप में खड़ा करने का संकल्प लिया।
बुद्धनगर, मझगवां, प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में सम्यक पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय मार्गदर्शक मंडल के अध्यक्ष डॉ. शिव प्रसाद विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महासचिव गोपालदास गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जवाहर लाल कोइरी, प्रदेश महासचिव के. पी. शाक्य, प्रदेश सचिव अमित कुमार मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष बौद्धिक प्रकोष्ठ डॉ. राज अतुल, महासचिव बौद्धिक प्रकोष्ठ प्रोफेसर रमाकांत कुशवाहा, जिलाध्यक्ष महानगर प्रयागराज विजय कुशवाहा, जिलाध्यक्ष यमुनानगर प्रयागराज विजय शर्मा, मांडा ब्लॉक अध्यक्ष जिलेदार विश्वकर्मा, सम्यक पार्टी से विधानसभा कोरांव के पूर्व प्रत्याशी सियाराम बागी, लोक कवि विक्रमादित्य मौर्य, बृजलाल पाल, सुनील विश्वकर्मा, आलोकरंजन विश्वकर्मा मधुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने भारत लेनिन को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विचार गोष्ठी में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय मार्गदर्शक मंडल के अध्यक्ष डॉ. शिव प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि बाबू जगदेव प्रसाद के विचारों से प्रेरणा लेकर ही पूर्ण लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में सम्यक पार्टी का गठन किया गया था। राष्ट्रीय महासचिव गोपालदास गुप्ता ने कहा कि बहुसंख्यक वंचित पसमांदा समाज का कल्याण अब केवल लोकतांत्रिक पार्टी से ही सम्भव है। प्रदेश सचिव अमित कुमार मौर्य ने कहा कि व्यक्ति, परिवार और जाति आधारित पार्टियां लगातार कमजोर हो रही हैं। बौद्धिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राज अतुल ने कहा कि लोकतांत्रिक पार्टी ही राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बन सकती है। बौद्धिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रोफेसर रमाकांत कुशवाहा ने बताया कि लोकतांत्रिक पार्टी ही 90 प्रतिशत की पार्टी बन सकती है। प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल कोइरी ने सभी के सहयोग से सम्यक पार्टी को खड़ा करके भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद के मिशन को पूरा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन प्रदेश महासचिव के. पी. शाक्य ने किया और धन्यवाद ज्ञापन विजय शर्मा ने किया।
