सम्यक पार्टी ने बदले बरेली, फिरोजाबाद और बलिया के जिला अध्यक्ष

सम्यक पार्टी में संगठन विस्तार और उसे मजबूत करने का कार्य जारी है। इसी क्रम में उसने बरेली, फिरोजाबाद और बलिया जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए हैं। बरेली के जिलाध्यक्ष एडवोकेट लवकुश मौर्य बनाए गए हैं, जबकि फिरोजाबाद की जिम्मेदारी ओम प्रकाश कुशवाहा को और शत्रुधन वर्मा को बलिया जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

एडवोकेट लवकुश लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और सम्यक पार्टी में भी पिछले कई सालों से कार्य कर रहे हैं। एडवोकेट लवकुश ने बहुत ही लगन व मेहनत से पार्टी की विचारधारा को बरेली मण्डल में प्रचारित प्रसारित करने का काम किया है और संगठन में भी तमाम लोगों को जोड़ने का काम किया है। आप युवा हैं, कर्मठ हैं और अच्छे चिंतक विचारक और वक्ता हैं।

ओम प्रकाश कुशवाहा की सामाजिक कार्यों में बहुत रुचि है। उन्होंने सामाजिक कार्य में परास्नातक उपाधि भी प्राप्त की है। वह पार्टी से कुछ समय पूर्व ही जुड़े थे।

शत्रुधन वर्मा पार्टी में बतौर सक्रिय सदस्य कार्यरत थे। अब उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी जिलों के पूर्व जिलाध्यक्षों को पार्टी में विचार-विमर्श के बाद जल्द ही नई जिम्मेदारी दी जाएगी।

सम्यक पार्टी परिवार की ओर से नए जिलाध्यक्षों को बधाई दी गई और स्वर्णिम राजनैतिक भविष्य के लिए मंगलकामनाएं की गईं, और आशा व्यक्त की गई कि उनको दी गई नई जिम्मेदारी से पार्टी का संगठन मजबूत होगा और सम्यक पार्टी लोक मोर्चा के साथ 2027 के चुनाव में मजबूती से लड़ेगी।