समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे इटावा

इटावा सफारी पार्क में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि कानपुर जेल में बंद भू माफिया अखिलेश दुबे के लिए जेल में तैयार किया जा रहा है जहर, क्योंकि बहुत से राज उसके पास है। भाजपा सरकार जाने वाली है, सरकार में लोगों पर अन्याय हो रहा है, अब मात्र 400 दिन सरकार के पास बचे हुए है। सरकार की विदेश नीति फेल है पहले टैरिफ और अब बीजा पर टैक्स बेड़ियों ओर हथियारों के साए में अमरीका से लोगों को भेजा गया।

दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस 70 सालों से ईवीएम हैक कर रही है ।अब हमने कर ली तो क्या दिक्कत उनके इस बयान पर बोले कि भाजपा सरकार के लोग मान रहे है कि ईवीएम गलत है, ईवीएम को हट जाना चाहिए। वोट चोरी पर चुनाव आयोग कुछ नहीं बोल रहा है, न्यूज चैनल सच नहीं बोल रहे है।

लखीमपुर में मंत्री और विधायकों के रिश्तेदारों को सरकारी नौकरी दिए जाने के मामले में कहा कि इस सरकार में स्वजातीय लोगों का बोल बाला है मुख्यमंत्री योगी पर बनी फिल्म को लेकर कहा कि फिल्म में सच्चाई नहीं दिखाई गई, फिल्म में बहुत बाते नजर अंदाज कर दी गई है

इटावा सफारी पार्क को सरकार द्वारा नजरअंदाज किए जाने पर कहा कि अगर सफारी नहीं चला पा रहे तो वनतारा चलाने वालों को दे दो। इटावा में सुमेर सिंह किले के पास मिट्टी के पहाड़ के अवैध खनन माफियाओं द्वारा काट कर समाप्त कर देने पर कहा कि अधिकारियों के ट्रांसफर होते देखे है पर इटावा में तो पूरा पहाड़ ही ट्रासंफर हो गया, सरकार आने पर पहाड़ की जांच कर बरामद किया जाएगा।