सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल आया था. सूत्रों ने बताया कि ये ईमेल करने वाले ने प्रोटोन ईमेल का इस्तेमाल किया था. ईमेल करने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का होने का दावा किया था और धमकी दी थी.

बॉलीवुड एक्टर्स और फिल्ममेकर्स को लगातार धमकियां मिल रही हैं. फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग भी की गई थी. मंगलवार को एक्टर रणवीर सिंह को भी धमकी मिली थी. रणवीर सिंह को व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए धमकी मिली थी. उनसे करोड़ों पैसों की डिमांड की गई थी. धमकी के बाद रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षी बढ़ा दी गई और पुलिस जांच में जुट गई थी. वॉइस नोट भेजने वाले ने भी बिश्नोई गैंग से होने का दावा किया था.

रणवीर सिंग को व्हाट्सएप पर जो धमकी भरा वॉइस नॉट मिला था उसके लिए आरोपी ने वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नंबर) का इस्तेमाल किया था. एक अधिकारी ने बताया की दोनों मामलों में पहचान छुपाने की कोशिश की है. आरोपी ने एक मे VPN और दूसरे में (सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा) प्रोटोन ईमेल का इस्तेमाल हुआ है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रणवीर सिंह के मैनेजर के नंबर पर धमकी भरा वॉइस मैसेज आया था. इस संदर्भ में मुंबई पुलिस ने रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज किया है.

रोहित शेट्टी के घर पर 31 जनवरी को फायरिंग हुई थी. उनके घर पर 5 राउंड फायरिंग हुई थी. इस केस में 5 आरोपी गिरफ्तार भी हुए. बुधवार को पांचों आरोपियों की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद स्पेशल मकोका कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने सभी पांचों आरोपियों को 17 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. इस मामले में हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी आसाराम फासले को गिरफ्तार किया गया है. वो पिछले 4 सालों से गैरेज मैकेनिक की आड़ में बिश्नोई गैंग के लिए काम कर रहा था.

14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के घर पर भी फायरिंग हुई थी. उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट पर सुबह 5 बजे फायरिंग हुई थी. 2 बाइक सवार ने 4 राउंड फायर किए थे. इससे पहले भी सलमान खान को धमकियां मिल चुकी हैं. इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली थी.