दोस्त के फैशन शो में सलमान खान ने स्वैग के साथ किया रैंप वॉक

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. एक्टर को रैंप पर चलते देखना फैंस के लिए रेयर सीन है और जब वह ऐसा करते हैं, तो इसे यादगार बना देते हैं. बीते दिन डिज़ाइनर विक्रम फडनीस ने मुंबई में एक ग्रैंड फैशन शो के साथ फैशन जगत में अपने 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया. इस दौरान अपने करीबी दोस्त विक्रम की खातिर सलमान खान शोस्टॉपर बने. एक्टर इस दौरान काफी रॉयल लगे अब सलमान की रैंप वॉक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

डिज़ाइनर विक्रम फडनीस के फैशन इंडस्ट्री में 35 साल पूरे होने पर विंटेज इंडिया थीम पर बेस्ड फैशन शो आयोजित किया गया था. इस इवेंट में 100 मॉडल्स ने हिस्सा लिया, जिन्होंने क्लासिक भारतीय एस्थेटिक्स से इंस्पायर रीइमेजिन्ड की गई अर्काइवल क्रिएशन को दिखाया. इस दौरान सुपरस्टार सलमान खान तालियों की गड़गड़ाहट के बीच रैंप पर चलते हुए बेहद अट्रैक्टिव और कॉन्फिडेंस से भरे लग रहे थे. बारीकी से डिज़ाइन किए गए ब्लैक कलर के आउटफिट में सलमान खान रॉयल अंदाज और ओल्ड वर्ल्ड चार्म से भरपूर लगे.