बेगूसराय से द दस्तक 24
राजस्व कार्यों में धीमी प्रगति और लापरवाही के आरोप में जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने जिले के 8 अंचलाधिकारियों के वेतन की निकासी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार
बेगूसराय,
बरौनी ,मटिहानी, साहेबपुरकमाल, नावकोठी, वीरपुर, गढ़पुरा ,डंडारी के अंचल अधिकारी का वेतन रोके जाने की खबर है। उन पर आरोप है कि दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस के मामलों का लंबित रहना तथा अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीनों को पर्चा देने के बाद पोर्टल पर अपलोड करने में लापरवाही सामने आई। सभी 8 अंचलाधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।