Friday, 30 October 2026 | 6:56 PM
भारत

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह

गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। टीम इस बार खिताब का बचाव करने उतरेगी और आरसीबी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। आरसीबी का 28 मार्च को टूर्नामेंट के पहले मैच में सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इस मैच और पूरे सीजन में
Share:
आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह

गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। टीम इस बार खिताब का बचाव करने उतरेगी और आरसीबी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। आरसीबी का 28 मार्च को टूर्नामेंट के पहले मैच में सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इस मैच और पूरे सीजन में अच्छे प्रदर्शन के लिए आरसीबी कैंप में खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। अभ्यास सत्र के दौरान दिग्गज खिलाड़ी और टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने साथी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और बिना समय गंवाए अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलने की अपील की। कोहली ने कहा कि खिताब का बचाव करने के लिए हमें काफी बेहतर तैयारी के साथ मैदान पर उतरना पड़ेगा। आरसीबी की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभ्यास सत्र का एक वीडियो साझा किया गया है। इसमें विराट कोहली टीम के बाकी खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए दिखाई दिए।